एक साथ 23 पटवारियों ने मांगी छुट्टी, एसडीएम ने सबको थमाया नोटिस, राजस्व विभाग में हड़कंप |

दुर्ग. अफसर के कड़े तेवर से जिले के राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक साथ छुट्टी मांगने वाले 34 पटवारियों को दुर्ग एसडीएम आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि अगर 24 घंटे के भीतर सही कारण नहीं बताया गया तो वे उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक जिले में कार्यरत 34 पटवारियों ने एक साथ 28 फरवरी को 1 दिन के अवकाश के लिए आवेदन दिया था। बड़े पैमाने पर छुट्टी का आवेदन आने से SDM लक्ष्मण तिवारी ने कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि सभी को एक साथ छुट्टी दी जाएगी तो राजस्व कार्यों में बाधा आएगी। नागरिक अपने काम के लिए परेशान होंगे। इसके बाद SDM तिवारी ने सभी अवकाश आवेदन को नामंजूर कर दिया। साथ ही निर्देश दिए कि कोई पटवारी अवकाश पर नहीं रहेगा।
पटवारी कार्यालय पहुंचे एसडीएम
SDM तिवारी ने अवकाश आवेदन तो नामंजूर कर ही दिया, साथ ही उन्होंने सभी पटवारियों को कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्हें कोई भी पटवारी अपने कार्यालय में नहीं मिला। इसके बाद एसडीएम तिवारी ने सभी 34 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया और 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।




