छत्तीसगढ़

CG में गैंगवार का मामला,धारदार हथियारों से लैंस होकर हमला, सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने


बिलासपुर में एक बार फिर गैंगवार का मामला सामने आया है, जिसमें बीती देर रात एक युवक पर दूसरे गुट के युवको ने धारदार हथियारों से लैंस होकर हमला कर दिया, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें कई लोग मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर रहे है।

घटना की जानकारी लगते ही तारबाहर पुलिस सक्रियता से मौके पर पहुँची जहाँ से आरोपी भाग निकले वही घायल युवक की ओर से नवीन गोस्वामी पिता छत्रपाल गोस्वामी उम्र 21वर्ष निवासी स्टेशन रोड चकरभाटा के लिखित रिपोर्ट पर धारा 307 का अपराध दर्ज कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि 7/5/2022 की रात हेवंस पार्क होटल के सामने घायल युवक भास्कर वर्मा को पुरानी रंजीश की वजह से बदला लेने के लिए एक राय होकर फरसा नुमा हथियार से मारने के नियत से कई लोगों द्वारा वार करने पर गंभीर चोट आने से इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है।

वही तारबाहर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना क्रम में तत्काल घटना में संलिप्त चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है।



Related Articles

Back to top button