छत्तीसगढ़

CG: राजमार्ग में आवारा बैठे मवेशियो को पकड़ने का अभियान जारी



Bhilai. भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच प्रतिदिन आवारा मवेशी झुण्ड में बैठ जाते है। जिन्हे पकड़ने के लिए निगम का रोका छेका अभियान की टीम लगातार कार्यवाही कर रही है। प्रायः यह देखा जा रहा है, कि मवेशी मालिको द्वारा सुबह अपने जानवरो को खुले में छोड़ देते है। सड़को के बीच जानवरो के बैठ जाने से वाहन चालक मवेशी से टकराने का डर बना रहता है एवं दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने रोका छेका टीम को निर्देशित किये है कि जानवरो को पकड़ने की कार्यवाही

निरतंर जारी रखें।

जिससे मवेशी सड़को पर बैठे रहने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। निगम की टीम द्वारा प्रतिदिन मवेशियो को पकड़कर कोसा नाला शहरी गौठान में रखा जा रहा है। जहां मवेशियो के लिए हरा चारा, पानी एवं चिकित्सा ही पुरी व्यवस्था की गई है। मवेशियो के गले में रेडियम पटटी भी लगाया जा रहा है। रात्रि में वाहन चालक आते जाते रहते है, मवेशियो के सड़को पर बैठे रहने से दुर्घटना के शिकार हो जाते है। मवेशियो के गले में रेडियम पटटी होने से वाहन चालक को दुर से रेडियम की पटटी दिख जाये और वाहन चालक सतर्क हो जाये की आगे मवेशी रोड पर है। अभियान के दौरान नोडल अधिकारी अनिल सिंह, राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, जे.पी.तिवारी, बालकृष्ण नायडू एवं तोड़फोड़ दस्ता प्रमुख हरिओम गुप्ता अपने दल के सदस्यो के साथ जानवरो को पकड़ने का कार्य निरंतर कर रहे है।



Source link

Related Articles

Back to top button