छत्तीसगढ़

BSF के सब-इंस्पेक्टर की बाइक को पेट्रोल छिड़ककर जलाया, अधिकारी ने अपने ही सिपाही पर जताया शक

नया रायपुर स्थित बीएसएफ एडीजी कमांड हेडक्वार्टर के सब इंस्पेक्टर की बाइक को पेट्रोल डालकर जलाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के पीछे अधिकारी ने अपने ही सिपाही पर शक जताया है क्योंकि अधिकारी ने सिपाही पर कुछ दिन पूर्व ही महिला से दुर्व्यवहार करने पर कार्रवाई की थी,

इसलिए ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अब सिपाही ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने बीएसएफ के एसआई देवेंद्र सिंह की शिकायत पर सिपाही विजय सिंह तंवर पर अपराध दर्ज कर लिया है। एसआई देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह अपने एक सिपाही के बाइक में आना-जाना करते हैं बाइक उन्होंने क्वार्टर के सामने पार्क की थी जिसे सिपाही विजय ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया।

Related Articles

Back to top button