Breaking Newsछत्तीसगढ़

Kanker Naxal Encounter – BSF के डीआईजी ने बताई 29 नक्सलियों को मार गिराने की पूरी कहानी, बोले कांकेर की जनता को तोहफा, देखें वीडियो

अबूझमाड़ के हापाटोला में हुई नक्सली मुठभेड़ में बीएसएफ और डीआरजी की संयुक्त टीम ने 29 नक्सलियों को मार गिराया है. इस कार्रवाई के बाद बीएसएफ के डीआईजी ने इस ऑपरेशन की पूरी रणनीति का खुलासा किया है और उन्होंने कहा है कि ये कांकेर की जनता को तोहफा है.

डीआईजी आलोक सिंह ने कहा है कि नई रणनीति का असर है जिससे 29 नक्सली मारे गए. उन्होंने कहा कि नक्सलियो को चारों तरफ से घेरकर उन्हें आगे ही नहीं बढ़ने दिया गया और एक तरफ से आई सर्चिंग टीम ने नक्सलियो का काम तमाम कर दिया. BSF के डीआईजी ने कहा खड़ी पहाड़ियों से ये पूरा ऑपरेशन किया गया है. उन्होंने बताया कि 17 ऑटोमैटिक वेपन्स जब्त हुए है.

Related Articles

Back to top button