पानी लाओ खेती बचाओ, सिकासेर जलाशय से नहर बनाओ, सांसद चुन्नीलाल साहू के मार्गदर्शन में नहर निर्माण की मांग को लेकर पदयात्रा का शुभारंभ |

गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- सिकासेर जलाशय के अतिरिक्त व व्यर्थ बह जाने वाले पानी को नहर बनाकर सूखे बांधो में भरने की मांग को लेकर सांसद चुन्नीलाल साहू के नेतृत्व में अंचल के किसानो ने सिकासार जलाशय से पदयात्रा की शुरूआत की है। यह पदयात्रा सिकासार से राज्यपाल भवन तक निकाली जाएगी। रविवार को गरियाबंद के अंतिम छोर ग्राम उंडा सिकासार के मुहाने से मां पतई की पूजा अर्चना कर पदयात्रा का शुभारंभ किया गया।
इस संबंध में सांसद चुन्नीलाल साहू ने बताया कि लंबे अर्से से गरियाबंद के छुरा फिंगेश्वर क्षेत्र तथा महामसुंद के बागबाहरा क्षेत्र में पानी व सिंचाई संसाधनो के कमी मद्देजनर सिकासेर जलाशय से व्यर्थ बह जाने वाले पानी को नहर निर्माण कर इस क्षेत्र में लाने की मांग उठ रही है। फिंगेश्वर और बागबाहरा क्षेत्र के किसान पानी की कमी तथा अल्प वर्षा के कारण वर्षो से पीड़ित है। बिते 6-7 सालो में पानी की कमी के चलते कृषि कार्य संकटप्रद स्थिति में है। अंचल के लोगो का कहना है कि सिकासार जलाशय सिकासेर के अतिरिक्त पानी को नहर निर्माण कर लाए जाने से ही समस्या का समाधान हो सकता है। जिसे देखते हुए सिकासार जलाशय के नहर परियोजना निर्माण की मांग की जा रही है।
सांसद से मिली जानकारी के मुताबिक नहर निर्माण से गरियाबंद उंडा, डुमरबाहरा, गोडलबाय, लिटीपारा, कोदोपाली, लोहारी, पीपरछेड़ी, छुरा क्षेत्र के कोटरी जलाशय के गांव सिंगरमाल, रसेला, मेढकी डबरी, नरतोरा, दूल्ला, भैसामुडा, तेलाईदादर, पटपर पाली, पाटसिवनी, नागिनबाहरा, जामली, गौंदलाबहारा, कसेकेरा, सजापाली, अमेठी, फिंगेश्वरी, सोरिद एवं फिंगेश्वर क्षेत्र आमानाला जलाशय, गुंडदेही जलाशय, सुखा नदी में बनने वाले बैराज के गांव बनगवा, गुंडरदेही, तरजूंगा, खैरझिटी, संकरा, बोरिद, बलरामपुर, नागझर, सरगोड, पथर्री, भेण्ड्री, सोनेसिली, लचकेरा, जामगांव एवं महासमुंद जिला के अंतर्गत कोडार जलाशय, चरौदा जलाशय तक लाभान्वित होंगे।
पदयात्रा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू व श्रीमती केसरी ध्रुव, किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनीष हरित, राजू साहू, ईश्वर वर्मा, शिव जायसवाल, हरिश्चंद्र, संतोष, सरपंच डूमरबाहर वरुण नेताम, अवध राम, महेश नेताम सरपंच दांतबाय वरुण नेताम, कार्तिक नागेश, सदाराम ग्राम पटेल, रितोराम, महादेव, लखन, खेदूराम यादव, नीलेश्वर यादव, दिनेश यादव, मोहन यादव, लीलेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में किसान मौजुद थे।
बाक्स – इधर जानकारी मिली है कि गरियाबंद जल संसाधन विभाग में प्रस्तावित नहर परियोजना के सर्वे की प्रशासकीय स्वीकृति भी सांसद चुन्नीलाल साहू के प्रयास से राज्य शासन से मिल चुकी है। बजट में इसके लिए एक करोड़ दिए गए है। सांसद चुन्नीलाल साहू ने इसकी पुष्टि भी की। पदयात्रा पहले दिन रविवार को सिकासार से चलकर ग्राम पंचायत डुमरबाहरा, गोदलबाय, लिटीपारा होते हुए पीपरछेड़ी पहुॅच चुकी है। दूसरे दिन यह पीपरछेड़ी से रसेला, कानसिंघी, दुल्ला, मोंगरा, पाटसिवनी तक पहुॅचेगी। तीसरे दिन 21 फरवरी को पाटसिवनी से शुरू होकर सोरिद विश्राम गृह तथा 22 फरवरी को फिंगेश्वर ब्लाक के बानग्वा गुणडरदेही, खैरझीटी, सरगोड़, लचकेरा होते हुए जामगांव तक पहुॅचेगी।




