छत्तीसगढ़
Big breaking – MSDhoni का किरदार निभाने वाले सुशांत ने की आत्महत्या, फ्लैट में लगा ली अज्ञात कारणों से फांसी
बॉलीवुड जगत के लिए आज के दिन की सबसे बुरी खबर निकल कर सामने आई है । बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि सुशांत ने महेंद्र सिंह धोनी का किरदार भी निभाया था इसके अलावा कई वे सीरियल और फिल्मों में काम कर चुके थे। उनके अभिनय की हमेशा सराहना की गई थी।




