Breaking Newsछत्तीसगढ़

Breaking news: पिस्टल की सफाई कर रहे थे वीआईपी सुरक्षा में लगे जवान, चली गोली, एक की मौत, दूसरा घायल…

रायपुर। आज सुबह 7-8 बजे के बीच देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में आशीष कर्मा के सुरक्षा में लगे हुए वीआईपी सुरक्षा कंपनी के एपीसी राम कुमार दोहरे और प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारो की नियमित सफ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान पिस्टल से गोली चली।

जिससे एपीसी के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिससे प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मौत हो गई है। एपीसी राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक बिजुरी के रहने वाले हैं और घायल भिंड से है। प्रथमतया, मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। मामले में जांच किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button