Breaking Newsछत्तीसगढ़

Breaking news: जवान के सीने में लगी गोली, हालत गंभीर, मौके से लौटते वक्त हुई घटना

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है। एक जवान के सीने में गोली लगी है। हालांकि ये गोली कैसे और किस परिस्थिति में लगी है, इसकी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, जानकारी ये मिली है कि जवान को अपने ही एके 47 से गोली लगी है। जवान का नाम विजय नाग है, जो अरनपुर थाने में पदस्थ था। जानकारी के मुताबिक खुद की रायफल से चली गोली में ही विजय नाग घायल हुआ है।

जवान विजय नाग को उपचार के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा लाया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक AK 47 चली गोली विजय नाग के सीने में लगी है। जवान विजय नाग अरनपुर जगरगुंडा सड़क में हुए ब्लास्ट के बाद टुकड़ी के साथ पहुंचा था। मौके से लौटने के दौरान विजय नाग के एके 47 से गोली चली, जो उसके सीने में जा धंसी। डाक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button