Breaking Newsछत्तीसगढ़
Breaking news: महादेव सट्टा ऐप मामले में हवाला कारोबारी का प्रोडक्शन वारंट दाखिल, कल होंगे कोर्ट में पेश

रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में जेल में बंद निलंबित पुलिस एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, हवाला कारोबारी सुनील दम्मानी और सतीश चंद्राकर का प्रोडक्शन वारंट दाखिल किया। कोर्ट ने कल सुबह तीनों आरोपियों को जेल से कोर्ट में पेश करने के दिए आदेश दिया है। इन्हे ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईओडब्ल्यू तीनों को पुलिस रिमांड पर लेने का आवेदन पेश कर सकती है।
एसीबी ईओडब्ल्यू के स्पेशल कोर्ट ने आदेश दिए। इससे पहले कल दिल्ली, गोवा से गिरफ्तार दोनों आरोपियों रितेश यादव और राहुल वकटे को कोर्ट ने 6 दिन 30 अप्रैल तक पुलिस रिमांड की स्वीकार किया है। कोर्ट ने दोनो आरोपियों को रिमांड पर ईओडब्ल्यू को सौंपा।



