Breaking Newsछत्तीसगढ़

Breaking news: पुलिस नक्सली मुठभेड़, दोनों छोर से गोलीबारी जारी, 3 नक्सली ढेर

कांकेर। बस्तर में एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़े एनकाउंटर की खबर सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस के जवानों ने इस बार अबूझमाड़ जंगलों में नक्सलियों की घेराबंदी की हैं। खबर लिखे जानें तक दोनों ही छोर से गोलीबारी जारी थी। इस पूरे मुठभेड़ पर बस्तर आईजी पी सुंदरराज और एसपी प्रभात कुमार नजर बनायें हुए है।

बताया जा है कि डीआरजी और एसटीएफ के जवानों ने जवाबी फायरिंग में तीन नक्सलियों को मार गिराया हैं। डीआरजी और एसटीएफ की टीम ने नक्सलियों की घेराबंदी की हैं। मुठभेड़ ख़त्म होने के बाद और अधिक जानकारी मिल पायेगी।

पुलिस और नक्सलियों की कल भी एक मुठभेड़ थी। पुलिस ने इस एनकाउंटर में सुकमा के सलातोंग के जंगलों में नक्सली को मार गिराया था।

बता दे कि पिछले हफ्ते कांकेर के आमाटोला इलाके में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई थी जिसमें जवानों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था। यह पहला मौका था जब इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौत हुई थी। इसके बाद से कई छुटपुट मुठभेड़ भी हुए जबकि बड़ी संख्या में माओवादियों की गिरफ्तारी भी की गई।

लगातार जारी सर्चिंग और धरपकड़ के साथ नक्सल उन्मूलन की दिशा में आगे बढ़ रहे पुलिस का हौंसला सातवें आसमान पर हैं जबकि दूसरी तरफ नक्सलियों का मनोबल गिरा हुआ हैं। केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से आने वाले दो सालो के भीतर नक्सलवाद के सफाये का दावा किया जा रहा हैं।

Related Articles

Back to top button