राशिफल - अध्यात्म

28 February – 6 march 2021 – जानिए इस पूरे हफ्ते का राशिफल, आपका कैसा होगा यह सप्ताह, क्या कहते हैं ग्रहदशायें, साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 28 फरवरी से 6 मार्च 2021 Weekly Horoscope 28 February to 6 March 2021 Saptahik Rashifal 28 February to 6 March 2021 : जानिए इस हफ्ते का राशिफल। आइए जानते हैं राशिफल के आधार पर। किस राशि के जातकों को सफलता मिलेगी। किनके कार्य पूरे होंगे और कौन दिक्कत में रहेगा, इसके पढ़ें साप्ताहिक राशिफल रविवार 28 फरवरी से शनिवार 6 मार्च 2021 (Weekly Horoscope in Hindi)

मेष – सेहत सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा वालों को तरक्की की सूचना मिलेगी।तबादला संभव है। दिनचर्या में बदलाव होगा। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। योग-व्यायाम पर खास ध्यान दें। बाहर के खानपान को टालें। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। यह हफ्ता लाभदायक रहेगा। पुराने रूके हुए कार्यो में ज्यादातर पूरे हो जाएंगे। उधार की रकम वापस मिलेगी। व्यवसाय को लेकर इस हफ्ते  यात्रा करना पड़ सकता है।  

वृषभ – हालांकि  किसी के सहयोग से कार्यो को आगे बढ़ा पाएंगे। व्यवसाय में जोखिम ना लें। निवेश करते समय पूरी जानकारी हासिल कर लें। धन हानि हो सकती है। धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। यह सप्ताह आपके लिए अच्छा साबित होगा। सुख-समृ्धि ब नी रहेगी। नई योजना बना सकते हैं। नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। जल्दबाजी में फैसले न लें।

मिथुन – आप तनाव से रहने का प्रयास करें। कर्ज की रकम वापस पाने में मशक्कत करनी पड़ेगी। घर में इस हफ्ते सुख शांति में कमी दिखेगी। मतभेद की स्थिति रहेगी।  यह  सप्ताह आपके लिए परेशनी से भरा हो सकता है। कार्यों में रूकावट आने से विचलित रहेंगे।  नकारात्मकता हावी रहेगी। जोखिम से जुड़े काम कर सकते हैं। छात्रों को काफी मेहनत करनी होगी। किसी रिश्तेदार के यहां से शुभ सूचना मिल सकती है।  धन लाभ की संभावना है। अनजान लोगों से लेनदेन न करें।

कर्क – नौकरीेशा की पदोन्नति की संभावना है। जरूरी न हो तो  यात्रा को इस हफ्ते टाल दें। कारोबारी से जुड़ी चर्चा करते समय सावधान रहें। अपके भौतिक संसाधन में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेमी युगल के लिए यह हफ्ता बेहद खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों के काम पूरे होंगे। यह सप्ताह सामान्य रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।धर्म-कर्म के कार्य करेगें। धन लाभ होगा। पारिवारिक कार्यों की जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी।

सिंह – किसी की बात से आप तनाव में आ सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना के प्रयास करें। मित्र वर्ग से लाभ होगा। जीवनसाथी की मदद से आपकी समस्या दूर होगी। संतानपक्ष से शुभ सूचना मिलेगी। छात्रों को  धैर्य रखना होगा। बेवजह खर्च करने से बचें। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। प्रभु की आराधना करें। विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं। शत्रुओं को अनदेखा करने का प्रयास करें। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। जोखिम लेने से बचें। अपने कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। अपनों का साथ मिलेगा।

कन्या – सगे संबंधियों से इस हफ्ते मुलाकात होगी। युवाओं की कैरियर से जुड़ी समस्या दूर होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ मतभेद उभर सकते हैं। अपने जरूरी कार्यों को टालने से बचें। कारोबार के सिलसिले में दूसरी जगह की यात्रा करनी पड़ेगी। इस हफ्ते अधिक खर्च होगा। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। खानपान असंयमित रहने पर पेट से जुड़ी समस्या रहेगी। निवेश से जुड़े प्रस्ताव मिलेंगे। प्रभु की आराधना करें। सत्संग में शामिल होंगे। मानसिक शांति मिलेगी।

तुला – आवश्यक फैसले लेते समय अच्छी तरह सोच विचार कर लें। परिवार के लोगों से मधुरता रहेगी। किसी काम के सिलसिले भाग-दौड़ भी करनी पड़ेगी। किसी रिश्तेदार से मतभेद हो सकता है। आपको चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जोखिम से जुड़े काम हाथ में ले सकते हैं। ऑफिस का माहौल आपके के लिए सामान्य नहीं रहेगा, किसी सहयोगी से अनबन होने की आशंका है। इस हफ्ते आपका विरोधी पक्ष सक्रिय रहेगा। पैतृक मामलों के चलते तनाव का वातावरण रहेगा। धैर्य से काम लेना होगा।

वृश्चिक – विवाहित लोग घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। उधार की रकम वापस मिलेगी। विरोधी शांत रहेंगे। इस हफ्ते युवाओं को अच्छे मौके मिलेंगे। यह सप्ताह आपका बेहद शानदार रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को टालने का प्रयास न करें। कानूनी मामले सुलझेंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। इस हफ्ते आपको अच्छा खासा लाभ होगा। ऑफिस में सहयोगियों से दूरी रहेगी। परिवार से जुड़े फैसले लेते समय बेहद सोच विचार करें। बड़े बुजुर्गों का ख्याल रखें। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। खर्च ज्यादा हो सकता है।

धनु – आपकी संतान उन्नति करेगी। आप काफी खुश रहेंगे। विद्यार्थियों की दिक्कत दूर हो सकती है। हफ्ते के आखिरी में कुछ दुखद सूचना मिल सकती है। घर से बाहर निकलते समय बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। इस हफ्ते अपने जीवनसाथी की बात पर जरूर ध्यान दें। खानपान का ध्यान रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।  आपके सभी काम पूरे नहीं होंगे। लेनदेन को लेकर सावधान रहें। भौतिक संसाधनों में  बढ़ोतरी होगी।

मकर – गोपनीय बातें हर किसी से न करें। किसी काम में आ रही रूकावट दूर होगी। नुकसान होने की आशंका है। यात्रा करते समय वाहन आदि को सावधान से चलाएं। यह हफ्ता आपके लिए सकारात्मक रहेगा। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। मित्रों या किसी रिश्तेदार से किसी बात को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। व्यवसाय को आगे बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। युवाओं को आशाजनक परिणाम नहीं मिलेंगे। निराश होने के बजाए अधिक मेहनत करें।  

कुंभ – आपके पुराने रूके हुए कार्य इस हफ्ते पूरे होंगे। इस सप्ताह आप नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। कीमती सामानों को सुरक्षित रखें। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। जीवन में नयापन अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होग। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते आपको ऑफिस में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश आदि करते समय सावधान रहें। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। अनर्गल शब्दों का इसतेमाल न करें।

मीन – युवाओं के लिए यह हफ्ता खास  है। नौकरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में लोग आपकी सराहना करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ मुलाकात हो सकती है। इस हफ्ते आपका खर्च ज्यादा होगा। धनलाभ होने की संभावना है। आप बेहद खुश रहेंगे। आमदनी के नए अवसर मिलेगा। दान आदि कार्य करेंगे। परोपकार की भावना अधिक रहेगी। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। अपने कौशल से आप कई लोगों के काम पूरे करेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। शांत रहने का प्रयास करें।

Related Articles

Back to top button