Breaking Newsछत्तीसगढ़
Breaking news: नक्सली मुठभेड़ जारी, दो नक्सलियों की मौत

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र बीजापुर से जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर भी सामने आ रही है। मुठभेड़ में बीजापुर,सुकमा और दंतेवाड़ा के डीआरजी, बस्तर फ़ाईटर और कोबरा के जवान शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर के पिड़िया इलाक़े में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के डीआरजी, बस्तर फ़ाईटर और कोबरा के जवान शामिल है। बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव, दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय और सुकमा एसपी किरण चव्हाण इस मुठभेड़ पर नजर बनाए हुए हैं।




