ऋषिकेश से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस में हुई 60 वर्षीय महिला की मौत

बिलासपुर। ऋषिकेश से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस में एक बुजुर्ग बीमार महिला की मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह की है। रेल कर्मचारियों को सूचना मिलने पर शव को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में उतारा गया।
स्टेशन मास्टर से मेमो मिलने के बाद जीआरपी पहुंची। लेकिन, स्वजनों के निवेदन पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। इसके बाद स्वजन शव को लेकर ओड़िशा के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है की मृत महिला अपने परिवार के साथ हरिद्वार गई थी वहा से लौटे वक्त महिला की तबीयत बिगडने लगी , महिला की सासे फूलने लगी थी जिसे देखकर परिवारजन घबरा गए। उन्होंने ने टीटीई से मदद मांगी।चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराने को कहा।
Read also – CG BIG Accident: सगाई समारोह से लौट रही पिकअप 25 फीट गहरी खाई में गिरी, मातम में बदली खुशियां,
टीटीई ने कंट्रोल को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद रेलवे अस्पताल से चिकित्सक भेजा गया। चिकित्सक ट्रेन के पहुंचने से पहले रेलवे स्टेशन पहुंचे। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म एक पर आकर खड़ी हुई। रेलवे अस्पताल के चिकित्सक ने जांच की। जांच के दौरान उन्होंने महिला के मृत होने की पुष्टि की। इस पर स्वजन घबरा गए। शव ट्रेन में लेकर नहीं जा सकते थे। इसलिए स्टेशन मास्टर ने स्वजनों को जानकारी दी कि शव को यहीं उतारना पड़ेगा। लिहाजा रेलवे ने शव को उतारा। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को मेमो भेजकर इस घटना के संबंध में जानकारी दी। जीआरपी मौके पर पहुंची। पंचनामा के बाद जीआरपी पोस्टमार्टम भी कराती।
जैसे ही स्वजनों को जानकारी मिली वह मायूस हो गए। उन्होंने बार- बार जीआरपी से निवेदन किया कि वह पोस्टर्माटम नहीं कराना चाहते। वैसे मृतिका बुजुर्ग के साथ बीमार भी थी। उनके निवेदन के आधार पर ही जीआरपी ने पोस्टमार्टम नहीं कराने का आश्वासन दिया। वहीं स्वजनों के निवेदन पर शव को ओड़िशा लेकर जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। इसके बाद शव को लेकर स्वजन झारसुगुड़ा के लिए रवाना हो गए।




