Breaking News – आईएएस अफसरों के तबादले, अफसरों को किया गया इधर से उधर

Desk Report
Breaking News – आईएएस अफसरों के तबादले, अफसरों को किया गया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को दो और IAS अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें से एक को दंतेवाड़ा से बालोद भेजा गया है वहीं दूसरे को सूरजपुर से सुकमा जिला भेजा गया है। ये दोनों अधिकारी 2016 और 2021 बैच के अफसर हैं। इस आशय का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है।
आदेश के मुताबिक 2016 बैच के अधिकारी संजय कन्नौजे को अपर कलेक्टर दंतेवाड़ा के पद से हटाकर जिला पंचायत CEO बनाकर बालोद भेजा गया है। वहीं सूरजपुर के अनुविभागीय अधिकारी लक्ष्मण तिवारी को सुकमा जिले में जिला पंचायत CEO बनाकर अनुविभागीय अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
Breaking News – आईएएस अफसरों के तबादले, अफसरों को किया गया इधर से उधर
cgtop36.com | Cgtop36 Chhattisgarh exclusive news web portal.