Breaking Newsछत्तीसगढ़

Breaking news: आधा दर्जन गांवो ने किया चुनाव बहिष्कार, नक्सलियों के धमकी देने की वजह आई सामने

कांकेर। बिन्द्रानवागढ़ इलाके के आधा दर्जन गांवों में नक्सलियों की वजह से मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया है। समाचार लिखे जाने तक इन गांवों से बहुत कम मतदान की सूचना नहीं मिली है।

बताया गया कि बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के गरिबा खोएबा, नागेश, कालाझर, साहिबिन, भुपेडा, और कोसमापानी गांव में एक भी वोट नहीं पड़े हैं। दूसरी तरफ नक्सल प्रभावित गांव ओड़ में 79 फीसदी, आमापुरा में 63 फीसदी मतदान की खबर है।

बताया गया कि नक्सलियों ने ग्रामीणों की बैठक लेकर वोटिंग नहीं करने को लेकर धमकाया था। इसके बाद से ग्रामीण वोट डालने नहीं निकले हैं। इन गांवों के बूथों में गिनती के ही वोट पडऩे की सूचना आ रही है। कांकेर के छोटेबिठिया के तीन केन्द्रों अल्कड़, आमाटोला, खैरीपदर में डेढ़ हजार से अधिक वोटर हैं लेकिन यहां एक भी वोट नहीं पड़ा है। पिछले दिनों नक्सलियों पर बड़ा ऑपरेशन हुआ था, और दो दर्जन से अधिक नक्सली मारे गए थे। इस वजह से वहां इलाके में दहशत कायम है।

Related Articles

Back to top button