Breaking Newsछत्तीसगढ़

Breaking news: आज से प्रदेश के सभी स्कूलों में लगेगी गर्मी छुट्टी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई शहरों का तापमान 41 डिग्री से पार हो गया है। इस भीषण गर्मी को देखते हुए सभी शासकीय और निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित कर दी गई है। राज्य सरकार ने तेज गर्मी के चलते 9 दिन पहले ही यानि बीते कल 21 अप्रैल को आदेश जारी कर दिया है। इसके मुताबिक आज सोमवार यानी 22 अप्रैल से 15 जून तक समर वैकेशन रहेगा। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए अब 16 जून से स्कूल खुलेंगे।

दरअसल, अप्रैल का दूसरा पखवाड़ा शुरू होते ही प्रदेश में गर्मी भी बढ़ने लगी। दिन का तापमान 41 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। तिल्दा और डोंगरगढ़ में पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच गया। रायपुर, बिलासपुर समेत कई जगहों पर भी अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच ही रहा।

वहीं, अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक पड़ने की संभावना है। रविवार को भी प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। तिल्दा में पारा 44.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तेज गर्मी के कारण अल्ट्रावायलेट किरणों (यूवी) का लेवल 12 के करीब पहुंच गया है। यह बहुत ही हानिकारक स्थिति है। इससे त्वचा कैंसर और सनबर्न होने का खतरा है।

Related Articles

Back to top button