छत्तीसगढ़

BREAKING NEWS – कार और कंटेनर की भिड़ंत, 2 कि हुई मौत 5 घायल, रायपुर से वापस पश्चिम बंगाल जाते समय हुआ हादसा

महासमुंद बीती रात एन एच 53 पर सिंघोडा मंदिर के पास कार व कंटेनर की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई वहीं 5 अन्य घायल‌ हो गए। कोरोना कल में लॉक डाउन में बेकारी के चलते दो परिवार वापस अपने मूल निवास पश्चिम बंगाल लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।बता दे कि टिकरापारा रायपुर निवासी तापस जाना ने इस घटना के संबंध में बताया कि वह और उनका चचेरा भाई सुमीत जाना सपरिवार टिकरापारा रायपुर में निवास करते हुये सोनारी का काम करते हैं।

READ ALSO – कोरोनावायरस सरगुजा जिले में चरम पर फिर 12 मरीजों की हुई मौत, अब तक कुल 15979 मरीजों की हुई पहचान

वर्तमान में कोविड-19 में लकडाउन होने के कारण सोनारी काम बंद है जिसके कारण किराये के वाहन होण्डा अमेज कार क्रमांक CG 04FJ 0040 में पत्नि कविता जाना, पुत्र सायन जाना एवं पुत्री श्रीजा के साथ एवं चचेरा भाई सुमीत जाना इनोवा क्रेस्टा क्रमांक CG 04ND 1239 को किराये में लेकर अपने पत्नि टीना जाना, पुत्र आयुष जाना, छोटा भोई संजीत जाना, साला आदित्य मानना एवं गोपाल मानना को साथ लेकर वापस अपने मूल निवास साकिन उदय चौक मेदिनीपुर थाना दासपुर जिला पश्चिम मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुये थे।

READ ALSO – केंद्र सरकार की दरों पर ही राज्यों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराये सीएम भुपेश बघेल

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद में रूदेश्वरी मंदिर के सामने हुआ हादसा इस सफर के दौरान रूदेश्वरी मंदिर के सामने NH53 सडक सिंघोडा में पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही ट्रक क्रमांक NL01AD 3401 की कार क्रमांक CG 04ND 1239 से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में सुमीत जाना एवं आयुष जाना की मौत हो गयी वहीं टीना जाना, संजीत जाना, आदित्य मानना, गोपाल मानना एवं इनोवा चालक प्रभुदास गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हेँ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया। इस हादसे के बाद सिंघोडा थाने की पुलिस ने मामला दर्ज किया और कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button