Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़

Breaking news: शराब घोटाले मामले में बढ़ी कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह की रिमांड, इस दिन होगी सुनावाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए कथित शराब घोटाले मामले में कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह की रिमांड पर कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 12 अप्रैल तक के लिए ईओडब्ल्यू को रिमांड पर सौंप दिया है। जिसके बाद अब 13 अप्रैल को सुनावाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, आज EOW ने कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को कोर्ट में पेश किया था। दोनों की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान EOW की ओर से दोनों की रिमांड बढ़ाने को लेकर पक्ष रखा जाएगा।

आपको बता दें कि 3 दिनों की पूछताछ ने EOW को कोई जानकारी नहीं मिली है। ढेबर और अरविंद से पूछताछ में EOW के अधिकारियों का पसीना छूट रहा है। दोनों आरोपी सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं। उनका एक ही जवाब होता है कि उन्हें जानकारी नहीं है या वे ED को पहले ही सब कुछ बता चुके हैं।

Related Articles

Back to top button