छत्तीसगढ़

Breaking news: 10वीं – 12 वीं के रिजल्ट हुए जारी, यहां करें चेक…

रायपुर। प्रदेशभर के छात्र-छात्राओं का इंतज़ार आज ख़त्म हो गया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से इस साल के बोर्ड एग्जाम के नतीजों का ऐलान कर दिया गया है। शिक्षा मंडल की तरफ से आज 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा की गई।

छत्‍तीसगढ़ 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्‍ट जारी होने के बाद छात्र CGBSE के आफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in, cg.results.nic.in या results.nic.in पर लिंक को एक्टिव कर दिया गया है। छात्र इन वेबसाइट पर रोल नंबर और संबंधित डिटेल के साथ अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।https://cg.results.nic.in/

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी

हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2024 में 75.61 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण, बालिकाओं का प्रतिशत 79.35 तथा बालकों का प्रतिशत 71.12

हायर सेकण्डरी परीक्षा वर्ष 2024 में 80.74 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण, बालिकाओं का प्रतिशत 83.72 तथा बालकों का प्रतिशत 76.91

10वीं के टॉप 10 में 59 छात्रों ने बनाया अपना स्थान, जशपुर के सिमरन सब्बा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

12वीं की टॉप 10 सूची में 20 विद्यार्थी शामिल, सरायपाली के महक अग्रवाल प्रथम स्थान पर

Related Articles

Back to top button