डॉक्टर की घिनौनी हरकत, इलाज के नाम पर करता था छेड़छाड़, जानिए पूरा मामला

लखनऊ। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर का ऐसा वीडियो शेयर किया गया, जिसमें उसपर महिलाओं से छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया.
वीडियो को लखनऊ का बताया जा रहा है. इसमें एक डॉक्टर बुरका पहनी महिला का इलाज करते नजर आया. इलाज एक दौरान डॉक्टर ने महिला की पीठ के नीचे हाथ लगाया. डॉक्टर की पहचान डॉ जीतेन्द्र कुमार के नाम से हुई. डॉ जीतेन्द्र हुसैनाबाद के एक हेल्थ सेंटर में सर्विस देता है. डॉ जीतेन्द्र पर महिला पेशेंट से बदतमीजी का आरोप लगाया गया है. हालांकि लोगों का इस वीडियो को देखने के बाद कुछ और ही कहना है.
ऑनलाइन शेयर किये गए इस वीडियो को खालिद नाम के शख्स ने बनाकर शेयर किया शख्स का आरोप है कि ये डॉक्टर धर्म विशेष की महिला मरीजों के साथ छेड़खानी करता है. मेडिकल ट्रीटमेंट के नाम पर उनके साथ बदतमीजी करता है. इसी के सबूत के लिए खालिद ने ये वीडियो छिपकर बनाया. अब इस वीडियो के आधार पर खिलाफ एक्शन लेने की मांग की जा रही है.
वीडियो को जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, ये वायरल हो गया. कई लोगों ने डॉक्टर के खिलाफ जांच की मांग की लेकिन कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने डॉक्टर को सही ठहराया. कुछ यूजर्स ने लिखा कि डॉक्टर सिर्फ अपना काम कर रहा है. उसने जांच के लिए महिला को हाथ लगाया था. वहीं कई ने लिखा कि अगर डॉक्टर के छूने से इतना ही ऐतराज है तो उसे लेकर ही क्यों गए. हालांकि, जांच के बाद ही इसकी असलियत सामने आएगी.



