छत्तीसगढ़

रायपुर में कल से खुलेंगे ये बाजारें, जानें शहर के पांचवे लॉकडाउन का कैसा होगा स्वरुप, क्या रहेंगे अब भी बंद और क्या होंगे खुले

रायपुर कलेक्टर ने दुकानों के संचालन को लेकर संशोधित आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार व्यापारियों को कहा हैं, कि वे संगठन के अंतर्गत एक-दूसरे के साथ रायशुमारी कर आड-ईवन फार्मूले के तहत दुकान खोल सकते है. कलेक्टर के संशोधित आदेश का योगेश अग्रवाल, व्यापारी नेता राजेश वासवानी ने स्वागत किया है, और विधायक सत्यनारायण शर्मा का आभार जताया।

रायपुर में अब लॉकडाउन 31 मई को सुबह 6 बजे तक के लिए फिर से बढ़ा दिया गया है।अब पांचवें लॉकडाउन में गोलबाजार, मालवीय रोड, सदरबाजार, कपड़ा मार्केट, एमजी रोड समेत सभी प्रमुख बाजार 37 दिन बाद खुलने जा रहे हैं। आपको बता दें कि दुकानें खोलने के लिए पहली बार शहर में ऑड एंड इवन (सम-विषम) फार्मूला आजमाया जाएगा, लेकिन कारोबारी संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। कारोबारी सभी दुकानें एक ही समय में खोलने की मांग पर अड़े हैं।

Read Also – IAS सोनमणि बोरा को मिली केंद्र सरकार में पोस्टिंग, इस विभाग के होंगे जॉइंट सेक्रेटरी

कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने कहा कि राजधानी में पहले की तरह नाइट कर्फ्यू और संडे को टोटल लॉकडाउन का नियम लागू रहेगा। छूट के दौरान भी शाम 5 बजे के बाद आम लोग बिना कारण बाहर नहीं निकल सकेंगे। केवल वही काम होंगे जिनकी अनुमति प्रशासन ने दी है। वहीं पाबंदी शुरू होने के बाद बाहर निकलने वालों को जांच के दौरान दस्तावेज दिखाने होंगे कि वे क्यों बाहर निकले हैं। पांचवें लॉकडाउन में लगभग सभी दुकानें शाम 5 बजे तक खुलेंगी। इस बार थोक अनाज, आलू, प्याज दुकानों को भी खोल दिया गया है। थोक बाजारों में लोडिंग-अनलोडिंग का समय पहले से बढ़ा दिया गया है।

Read Also – गरियाबंद – मादा तेंदुआ बच्चे की तलाश में पहुंची शहरी इलाके में, लोगों की उमड़ी भीड़

थोक बाजारों में लोडिंग-अनलोडिंग का काम रात 10 से सुबह 6 और फल- सब्जी थोक बाजार में रात 12 से सुबह 6 तक होगा। होटल-रेस्टोरेंट बंद जरूर रहेंगे लेकिन ऑनलाइन एप के साथ ही आम लोगों को भी पार्सल देंगे। इसका समय भी रात 9 और 10 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। शासकीय दफ्तरों के साथ बैंकों में भी जरूरी काम शुरू जा जाएगा।

Read Also – मानवता हुई शर्मसार, बेटी को कांधा देने तैयार नही हुवे पड़ोसी तो पिता बेटी के शव को कंधे पर उठा कर ले गए अंतिम संस्कार के लिए

अब शहर में चिन्हित मालवीय रोड, गोलबाजार, बंजारी मार्केट, सदरबाजार और एमजी रोड की दुकानों के अलावा रविभवन, लाल गंगा शॉपिंग मॉल, जयराम कांप्लेक्स व पंडरी कपड़ा मार्केट में ऑड एंड इवन फार्मूले से दुकानें खुलेंगी। इसके अलावा बूढ़ातालाब से लाखे नगर रोड, गुढियारी बाजार में भी फार्मूला लागू होगा। इन बाजारों के अलावा बाकी इलाकों की दुकानें बंद रहेगी।

ये बंद रहेंगे

सभी सुपर मार्केट, सुपर बाजार, सब्जी बाजार, शॉपिंग मॉल, मैरिज हॉल, स्वीमिंग पूल, क्लब, सिनेमा, सेलून, जिम,स्पा, शराब दुकानें-बार लेकिन ऑनलाइन होम डिलीवरी होगी, पार्क, रिसॉर्ट, धार्मिक स्थल, सांस्कृतिक, पर्यटन केंद्र, तेलीबांधा मरीन ड्राइव, बूढ़ातालाब और जंगल सफारी, सरकारी कार्यालयों में आम लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग क्लासेस समेत शैक्षणिक गतिविधियां, सभा, जुलूस, धरना, सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक आयोजन, पान-चाय ठेले, चौपाटी, चाट, गुपचुप, फास्ट-फूड के ठेले, होटल, रेस्टोरेंट बंद रहेंगे, ऑनलाइन आर्डर पर पार्सल देंगे।

Read Also – कपिल शर्मा शो की भूरी लॉकडाउन में है बेरोजगार, खुद बतायी ये बात, जानें क्या कहा और

मालवीय रोड कारोबारी संघ के महामंत्री राजेश वासवानी ने मांग की है कि कोतवाली से जयस्तंभ चौक तक सभी दुकानों को एक साथ खोला जाए। क्योंकि पिछले साल भारी अव्यवस्था हो गई थी। कुछ संगठनों का कहना है कि सप्ताह में 5 दिन ही दुकानें खोली जाएं, लेकिन एक साथ खोला जाए। कुछ संगठनों ने रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा से मिलकर प्रस्ताव दिया गया है कि बाजारों को सप्ताह में 3-3 दिन खोला जाए। एक बाजार को 3 दिन बंद करके दूसरे को खोला जाए।

Related Articles

Back to top button