खेल जगत
भारत ने पाकिस्तान के सामने रखा 267 रनों का लक्ष्य, टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या और ईशान किशन ने खेली अर्धशतकीय पारी |

एशिया कप में आज टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत की है. पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया की टक्कर अपने सबसे बड़े विरोधी पाकिस्तान के साथ खेला जा रहा हैं. इस हाईवोल्टेज मुकाबले पर ना सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें है. इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 48.5 ओवर में 266 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 87 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. पाकिस्तान की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 267 रन बनाने हैं।



