छत्तीसगढ़

भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी को कार्यकर्ताओं ने फूलमाला बाजे गाजे एवं आतिशबाजी के साथ किया स्वागत


रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरिया में आज मंगलवार को दोपहर 12 बजे भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी ने शक्ति प्रदर्शन कर भाजपा चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके पहले भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी को कार्यकर्ताओं ने फूलमाला, बाजे गाजे एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत किया।

बता दें कि जैसे ही रायगढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी सरिया अटल चौक पहुंचे ,कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। तत्पश्चात ओपी चौधरी ने कोलता समाज के रणेश्वर रामचंडी मंदिर पहुंचकर माता के दरबार में मत्था टेका और पूजा पाठ कर क्षेत्र के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर रणेश्वर रामचंडी मंदिर के पदाधिकारी का गमछा भेटकर ,बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात करमा नॄत्य ,बाजे गाजे के साथ भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी का शक्ति प्रदर्शन रैली रामचंडी मंदिर से अटल चौक, गांधी चौक ,होते हुए जगन्नाथ मंदिर पहुंची और ओपी चौधरी ने भगवान महाप्रभु जगन्नाथ जी के मंदिर में मत्था टेक कर पूजा आराधना किया।

इसके बाद छत्तीसगढ़ भाजपा के महामंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी एवं अन्य नेताओं ने दुर्गा पंडाल के सामने विचार मंथन मंच पर आमसभा को संबोधित किया। इसके बाद बंशी अग्रवाल के निवास के पास भाजपा चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर सरिया क्षेत्र का समुचित विकास के साथ-साथ जन सुविधा को देखते हुए कार्य किए जाएंगे ।

सरिया में आज भाजपा चुनाव कार्यालय उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं जिले के दिग्गज नेताओं के साथ ओपी चौधरी ने खुले वाहन में रोड़ शो करते लोगों को हाथ जोड़ कर अभिवादन करते हुए चुनाव प्रचार का शंखनाद किया।शक्ति प्रदशन के दौरान वरिष्ट भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्राही, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, रत्थू गुप्ता, गुरूपाल भल्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष सरिया स्वपनील स्वणकार, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।



Related Articles

Back to top button