बिलासपुर – शादी का झांसा देकर खेलता रहा आबरू से दरिंदा, दो युवक गिरफ्तार

बिलासपुर में दो युवकों को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण मामले में गिरफ्तार किया गया है। पूरा मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों की एक महिला और एक युवती से जान-पहचान हुई थी, जिसमें से महिला तलाकशुदा है। जान-पहचान होने के बाद आरोपियों से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने लगे.
Read also – पैसे के लालच में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका का करवाया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी था प्लान
इसके बाद जब शादी के लिए दबाव बनाया तो दोनों मोबाइल बंद कर फरार हो गये। मामले में 26 वर्षीय पेंड्रा निवासी योगेश रजक को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि साल 2018 में एक रिश्तेदार के घर युवती और योगेश रजक की जान-पहचान हुई थी। दोनों में मोबाइल पर बातें भी होने लगीं।
Read Also – शर्मनाक – पिता दो सालों से करता रहा दो सगी बेटियों से दुष्कर्म, पत्नी से नही हुआ बर्दाश्त तो
आरोप है कि योगेश ने उससे शादी करने की बात कही और शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ दिन पहले लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने बातचीत बंद कर दी। युवती की शिकायत पर आरोपी युवक को पेंड्रा से गिरफ्तार कर लिया है।




