छत्तीसगढ़

बिलासपुर – ट्रेलर ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, मौके पर दोनों की मौत


बिलासपुर – रतनपुर मुख्य मार्ग पर भी सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे, फिर एक बार खूनी ट्रेलर ने दो बाइक सवारों की जान ले ली। बताया जा रहा है कि बेलतरा निवासी 55 वर्षीय राम अवतार सूर्यवंशी अपने साथी 25 वर्षीय बेलपारा निवासी सोनू सूर्यवंशी के साथ प्लैटिना बाइक क्रमांक सीजी 12 AR 9084 में सवार होकर जा रहे थे।

मिलि जानकारी अनुसार रतनपुर के पास रैनपुर नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात ट्रेलर ने दोनों को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मौके पर ही दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई, तो वहीं दुर्घटना को अंजाम देकर ट्रेलर समेत ट्रेलर चालक फरार हो गया है। घटना की सूचना पाकर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने शवों को मर्चुरी भिजवाया, तो वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन को किनारे किया गया।

इसके साथ ही पुलिस अज्ञात ट्रेलर और उसके चालक की तलाश कर रही है। नए वाहन अधिनियम में इसी बात पर फोकस किया गया है कि अगर दुर्घटना हो भी जाए तो दुर्घटना को अंजाम देने वाले चालक को आसपास के पुलिस स्टेशन में सूचना देनी होती है, लेकिन इस मामले में भी ट्रेलर चालक ने इसका पालन नहीं किया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



Related Articles

Back to top button