क्राइम

खूबसूरत मॉडल सिएना का निधन, महज 23 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा,  |


Miss universe Finalist Sienna Weir: साल 2022 की मिस यूनिवर्स फाइनलिस्ट और ऑस्ट्रेलियाई फैशन मॉडल सिएना वीर ने महज 23 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जाता है कि मॉडल हॉर्स राइडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गईं। ऑस्ट्रेलिया में ही घुड़सवारी करते हुए मॉडल दुर्घटना का शिकार हो गईं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

News.com.au के अनुसार, 2 अप्रैल को मॉडल ऑस्ट्रेलिया के विंडसर पोलो ग्राउंड्स में हॉर्सराइडिंग कर रही थीं। अचानक उनका घोड़ा नीचे गिर गया। मॉडल को इस हादसे में गहरी चोट आईं जिसके बाद उन्हें कई हफ्तों तक वेंटिलेटर पर रखा गया।

Miss universe Finalist Sienna Weir: अब परिवार ने मॉडल के दुखद निधन की सूचना दी है। परिवार ने एक्ट्रेस को वेंटिलेटर से हटाने का फैसला करते हुए इस खबर की जानकारी साझा की। एक्ट्रेस की मॉडलिंग एजेंसी स्कूल मैनेजमेंट ने भी उनके निधन की पुष्टि की और इंस्टाग्राम पर उनकी कई तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि वो हमेशा हमारे दिलों में हैं।

Read More- बजरंग दल को बैन करने की बजाए नक्सलियों को नियंत्रित करे सरकार, बृजमोहन अग्रवाल ने बूढ़ापारा में किया हनुमान पाठ

Miss universe Finalist Sienna Weir: बताते चलें कि सिएना वीर साल 2022 ऑस्ट्रेलियाई मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में 27 फाइनलिस्ट्स में से एक थीं। उन्होंने सिडनी यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य और मनोविज्ञान में डबल डिग्री ली थी। लोकल आउटलेट से बात करते हुए उन्होंने बताया था कि वो अपने करियर के लिए यूके जाने की प्लानिंग कर रही हैं। वो अपना ज्यादातर वक्त बहन, भतीजी और भतीजे के साथ बिताती थीं।

Miss universe Finalist Sienna Weir: मॉडल की मौत के बाद तमाम लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। कई लोगों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ऑस्ट्रेलियाई फोटोग्राफर क्रिस ड्वायर ने लिखा कि आप दुनिया की सबसे प्यारी सोल थे। आपने सबकुछ रोशन किया। लेकिन अब सब अंधकार भरा हो चुका है।



Related Articles

Back to top button