छत्तीसगढ़

बिलासपुर- बीच बाजार दो महिलाओं में तकरार, ईंट से मारा एक ने दूसरे को सिर में, मामला जान हैरत में पड़ जाओगे आप – cgtop36.com


सीएसईबी की महिला कर्मी पर पड़ोसी महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला कर्मी ने ईंट मार कर पड़ोसी महिला का सर फोड़ दिया। पुलिस दोनो पक्षो पे एफआईआर कायम कर जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि तोरवा थाना क्षेत्र में फ़ोटो कापी की दुकान चलाने वाले जगदीश राव की पत्नी कुसुम राव सीएसईबी कर्मी है। तोरवा पावर हाउस के पास स्थित उनके घर के पड़ोस में जलाराम मिष्ठान भंडार नाम का होटल है। होटल का संचालन योगेश चावड़ा करते हैं। योगेश चावड़ा ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह अपनी दुकान के सामने पानी डाल रहे थे तब जगदीश राव व उनकी सीएसईबी कर्मी कुसुम राव उसका वीडियो बना रहे थे। उनके द्वारा मना करने पर दोनों पति पत्नी ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट की आवाज सुनकर उनकी पत्नी रूपा चावड़ा ने बीच बचाव किया। इस बीच कुसुम राव ने उनकी पत्नी के सिर में ईंट से हमला कर दिया।

वही जगदीश राव ने अपनी शिकायत में बताया है कि उन्होंने अपने दुकान के सामने फ्लोरिंग करवाई हुई थी। जिसमे बाजू के होटल वाले योगेश चावड़ा के द्वारा जानबूझकर पानी डाल कर खराब किया जा रहा था। जिसका बतौर सबूत वह और उसकी पत्नी वीडियो बना रहे थे। तभी गाली गलौच करते हुए उनके पड़ोसी योगेश चावड़ा ने अपने परिजनों मयंक चावड़ा,कुणाल चावड़ा,रूपा चावड़ा ने मिल कर उनकी और उनकी पत्नी तथा बड़े भाई प्रभाकर राव पर पत्थरो से हमला कर मारपीट कर दी।



Related Articles

Back to top button