छत्तीसगढ़

बड़ी खबर – बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात में बड़ा हादसा, युवक की डूबने से मौत

बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात से बड़े हादसे की खबर निकलकर आई है। यहां पिकनिक मनाने आए युवक की डूबकर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक जलप्रपात से 100 मीटर की दूरी नहा रहा था और गहराई ज्यादा होने से वह डूब गया। स्थानीय पुलिस व मछवारों की मदद से मृतक का शव बाहर निकाल लिया गया है।

बताया जा रहा है कि भिलाई से 14 लोग पिकनिक मानाने चित्रकोट आए हुए थे। इस दौरान जलप्रपात से 100 मीटर दूरी पर नहा रहे एक युवक की मौत हो गई। मृतक भिलाई में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button