#Social

Fire In Noida Factory: नोएडा की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अंदर फंसे मजदूरों को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित निकाला


नोएडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग (Photo Credits: IANS)

नोएडा, 12 मार्च: नोएडा (Noida) के सेक्टर-4 (Sector 4) स्थित एक कारखाने (Factory) में गुरुवार तड़के भीषण आग (Fire) लग गई. देखते-देखते ही आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए. वहीं, आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखा. सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं. जानकारी के मुताबिक, आगजनी के दौरान फैक्ट्री के अंदर कई लोग फंस गए थे, जिन्हें दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला. अभी तक इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है.

पुलिस और फायर विभाग के अनुसार, थाना फेज-1 क्षेत्र में आने वाले सेक्टर-4 में स्थित बिजली के मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में सुबह लगभग 4 बजे अचानक आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर फंस गए. फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और फैक्ट्री में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. यह भी पढ़ें: Bhiwandi Fire: मुंबई से सटे भिवंडी में कपड़ा प्रिंटिंग कंपनी में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू (Watch Video)

गौतमबुद्ध नगर की फायर और इमरजेंसी सर्विस के अधिकारी ने बताया, “हमें सेक्टर-4 ब्लॉक बी में सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई. आग काफी बड़े स्तर पर बताई जा रही थी, जिसके बाद हमने त्वरित कार्रवाई करते हुए काफी संख्या में गाड़ियां भेजी हैं. कुछ लोगों की फंसने की आशंका भी जताई गई थी. हमारी टीम के पहुंचने पर पता चला कि यहां बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, पहले फ्लोर और दूसरे फ्लोर पर पहले से आग लगी हुई थी. हमारे कर्मचारियों ने आग बुझाने का कार्य तुरंत शुरू कर दिया है.

वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में रात की शिफ्ट में लगभग 50 लोग काम कर रहे थे, जो आग लगने के कारण अंदर फंस गए थे. सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और खिड़कियों के शीशे तोड़कर और हाइड्रोलिक की मदद से कर्मचारियों को बाहर निकाला. रेस्क्यू किए गए लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. करीब 25 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई है. यह भी पढ़ें: Nalasopara Fire Video: मुंबई से सटे नालासोपारा में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आस-पास की तीन दुकानें जलकर खाक

पुलिस का कहना है कि फिलहाल आग का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है. फायर विभाग की टीम अभी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. जांच के बाद ही आग लगने के सही कारण का पता लग पाएगा.




Related Articles

Back to top button