छत्तीसगढ़
CGTOP36 की खबर का बड़ा असर, मोबाइल ढूंढने बांध का पानी खाली कराने वाले फूड इंस्पेक्टर को कलेक्टर ने किया निलंबित

एक बार फिर CGTOP36 की खबर का बड़ा असर हु़वा है। दरअसल मोबाइल खोजने के लिए बांध का पानी खाली कराने वाले फूड इंस्पेक्टर को कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने निलंबित कर दिया है इसके साथ ही, जल संसाधन विभाग के एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
आपको बता दें कि फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास का मोबाइल परलकोट जलाशय के वेस्ट वियर में गिर गया था. इसे खोजने के लिए कई हजार लीटर पानी खाली करा दिया था. इसे लेकर प्रशासन की काफी आलोचना होने लगी थी।




