छत्तीसगढ़

Big breaking – छत्तीसगढ़ के इस जिले से एक और जवान लापता, लगातार तलाश की कोशिशें हुई है नाकाम

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक खबर है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के पुलिस कैंप से सीएएफ का ASI लापता है। बता दे की 20 वीं बटालियन के ASI क्रिस्टोफर लकड़ा के भी 21अप्रैल से ही लापता होने की जानकारी मिल रही है। घटना के दिन से पुलिस लगातार तलाश कर रही है, लेकिन गायब ASI तो दूर, कोई सुराग तक हाथ नही लगा है।

READ ALSO – सकारात्मक सोच के साथ चिकित्सकों द्वारा बताए जा रहे बचाव के उपायों का गंभीरता से करें पालन

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने रेंगाखार थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज करा दी है। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर बनाये गए पुलिस कैंप से ASI लकड़ा के गायब होने की सूचना है। रेंगाखार थाना क्षेत्र के पंडरीपानी पुलिस ने यहां कैम्प लगाया है।

Related Articles

Back to top button