Big breaking – नवोदय विद्यालय के 85 बच्चे निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, स्कूल किया गया बंद

नैनीताल के सुयालबाड़ी में जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट में एकसाथ 85 स्कूलों के बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इतने मामले आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है. सभी बच्चों को आइसोलेट कर दिया गया है. अब तक कुल 96 बच्चों में कोरोना संक्रमण (COVID-19) के लक्षण सामने आए हैं.
वहीं निगेटिव पाए गए नौनिहालों को विद्यालय से कब घर भेजा जा सकता है, इस पर प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व विद्यालय प्रबंधन फैसला लेगा. गौरतलब है कि अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर बना जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी में बीते दिनों RTPCR जांच के लिए विद्यालय स्टाफ व छात्रों के नमूने जुटाए गए थे.
दूसरे दिन आई रिपोर्ट में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित करीब 11 नौनिहाल कोरोना संक्रमित पाए गए. इसके बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विशेष शिविर लगाया और 496 बच्चों के स्वैब के नमूने लिए गए. इसके बाद शनिवार को मिली रिपोर्ट में विद्यालय के 85 नौनिहाल कोरोना संक्रमित पाए गए है.
देशभर में अब कोरोना (Corona in India) के 1 लाख 4 हजार 781 सक्रिय मरीज हैं. कोरोना के मामलों की बात करें तो शनिवार को मुंबई में 6,347, दिल्ली में 2,716, कोलकाता में 2,398 कोरोना के नए मामले मिले हैं. वहीं, कोरोना का नया वैरिएंट भी लगातार तबाही मचाने में लगा है. देशभर में ओमीक्रॉन के मरीजों की संख्या बढ़कर 1400 पार हो गई है. सबसे ज्यादा 460 मरीज महाराष्ट्र में हैं.




