Breaking News

नवविवाहिता की मिली पंखे से लटकती लाश, दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप |


पामगढ़ थाना क्षेत्र के मेंहदा गांव में घर के कमरे में नवविवाहिता की लाश पंखे से फांसी पर लटकी मिली है। सूचना के बाद पुलिस मौके पहुंची है। पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने अभी मर्ग कायम किया है. पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे जांच करेगी।

इस मामले में मृतका के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए दहेज प्रताड़ना और हत्या करने की बात कही है। उनका कहना है कि जब से शादी हुई है, लगातार झगड़ा होते आ रहा है।

गौरतलब है कि मेंहदा गांव के रूपेश साहू की शादी अकलतरा क्षेत्र के पोड़ीदलहा गांव की रोशनी साहू से 20 मई 2020 को हुई थी। बीती रात में खाना खाकर कमरे में पति-पत्नी सो गए, देर रात पति ने उसकी पत्नी की लाश फांसी पर लटके देखा और घटना की जानकारी परिजन को दी।

मामले की सूचना के बाद पामगढ़ पुलिस पहुंची है और जांच शुरू की है। इस मामले में प्रशासन की ओर से जांच के लिए गए नायाब तहसीलदार ने कहा कि पिता के आरोप के आधार पर जांच की जा रही है जांच के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।





Related Articles

Back to top button