छत्तीसगढ़

भाटापारा – अवैध शराब पर पुलिस सख्त अवैध शराब बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार, आदतन अपराधी हैं युवक

कुश अग्रवाल – भाटापारा शहर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है पहले मामले में एक आरोपी के पास से पुलिस ने लगभग 7 लीटर शराब जप्त की है जिसकी कीमत 3420रुपये बताई गई है। जबकि दूसरे मामले में 17 पाव देसी मसाला जप्त किया गया है जिसकी कीमत 1530 रुपए बताई गई है।

Read Also – जांजगीर – बाइक में जबरदस्ती बिठा ले गया गांव से दूर फिर नाबालिग का किया बलात्कार

शहर पुलिस के निरीक्षक एवं प्रशिक्षु आईपीएस जितेंद्र कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई जिन्हें अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। मामले में आरोपी मनीष नारंग जो आदतन अवैध रूप से शराब बिक्री करने का आदी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है उसे गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरे प्रकरण में कविता चक्रधारी को गिरफ्तार किया गया है इन दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button