छत्तीसगढ़

भाटापारा ब्रेकिंग- दो किसानों ने की आत्महत्या, यह है वजह – cgtop36.com


कुश अग्रवाल भाटापारा – मंगलवार को दो किसानों ने नशे की हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक का शव जहां जंगल में पेड़ से लटका मिला, वहीं अधेड़ किसान का शव उसके ही घर में म्यार से लटक रहा थ। बताया जा रहा है कि दोनों शराब पीने के आदी थे। हालांकि दोनों की खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नही है।

जानकारी के मुताबिक, भाटापारा के ग्राम दतरेंगी निवासी रमेश वर्मा (52) खेती करने के साथ ही राजमिस्त्री का भी काम करता था। मंगलवार को वह कमरे में अकेला था। जब उसकी पत्नी पहुंची तो देखा कि कमरे की म्यार से रस्सी का फंदा बनाकर रमेश लटका हुआ है। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। खुदकुशी का कारण नहीं पता चल सका है।

दूसरा मामला ग्राम सोनवर्षा का है। यहां रहने वाला राजू कोसले खेती के साथ ईंट-भट्‌टे पर काम करता था। राजू शराब पीने का आदी था। इसको लेकर उसका पत्नी से भी अक्सर विवाद होता था। सोमवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद उसका शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि राजू ने स्व सहायता समूह से पांच हजार रुपए का कर्ज लिया था।

दूसरी ओर बलौदाबाजार कलेक्टर ने पूरे मामले को लेकर जांच कराई है। इसमें सामने आया है कि दोनों ही किसान नशे के आदी थे। उनके ऊपर कोई कर्ज नहीं था। उन्होंने बताया कि किसी घरेलू समस्या या विवाद के चलते दोनों ने जान दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। राजू कुर्रे पत्नी से झगड़े के दौरान काफी नशे की हालत में था।



Related Articles

Back to top button