शहर के अंदर सुबह सुबह दिनदहाड़े घूमते मॉर्निंग वॉक करता दिखा भालू

कांकेर। इन दिनों शहर रिहायशी इलाको में जंगली जानवरों ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। कई वार्डों के अंदर भालू दिनदहाड़े घूमते देखे जा रहे हैं। शनिवार सुबह माझापारा वार्ड में भी दो भालुओं को लोगों ने देखा। वहीं दूसरी घटना नगर के आरएएस कॉलोनी की है. जहां भालू को दिनदहाड़े मॉर्निंग वॉक करते देखा गया। भालूओं के इस तरह बेखौफ शहर में घूमने के कारण लोगों में खौफ का माहौल है. दहशत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जंगली क्षेत्र से सटे वार्ड में शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं।
read also – जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर एवं एसडीएम कार्यालय को सौंपा लिखित शिकायत
गर्मी का मौसम आते ही फिर एक बार भोजन-पानी की तलाश में भालू नगर के गलियों में घूमते देखा जा रहा है। नगर के आस-पास के जंगलों में भालू की बहुतायत संख्या है और कांकेर नगर चारों तरफ से पहाड़ियों और जंगलों से घिरा हुआ है। इसलिए अक्सर भोजन पानी की तालाश में भालू जंगल से नगर की ओर आ जाते हैं। जंगलों में छोटे-छोटे डबरी जानवरों के लिए बनाए गए हैं। लेकिन भीषण गर्मी के कारण डबरियां सूख चुकी हैं.वहीं खाने के लिए भी भालुओं के लिए पर्याप्त चीजें जंगलों में नहीं हैं. लिहाजा अब शहर में घूमकर भोजन और पानी तलाशने के अलावा भालुओं के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।



