छत्तीसगढ़
बस्तर विश्वविद्यालय का नाम बदलकर होगा झीरम हत्याकांड में शहीद महेंद्र कर्मा के नाम, सीएम ने की घोषणा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर विश्वविद्यालय का नाम बदलकर झीरम हत्याकांड में शहीद स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के नाम पर करने की घोषणा की है। बता दें कि विधानसभा सत्र में बस्तर विश्विद्यालय का नाम बस्तर टाइगर स्व. महेंद्र कर्मा के नाम करने के लिए सभी कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों का समर्थन हस्ताक्षर कराकर मांग की गईं थी।
आज सीएम भूपेश बघेल ने झीरम श्रधांजलि दिवस पर बस्तर विश्वविद्यालय का नाम बदल कर झीरम हत्याकांड में शहीद हुए स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के नाम पर करने की घोषणा कर दी है।



