बलोदाबाजार – रेत ले जा रहे ट्रक ने बाइक चालक को रौंदा, एक की मौत एक घायल, आक्रोशित भीड़ ने ट्रक को किया आग के हवाले

कुश अग्रवाल बलौदा बाजार जिला अंतर्गत गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम तेलासी में रेत परिवहन कर रहे ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया जिसमे एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही दूसरा व्यक्ति गंभीर से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आज सुबह 11 बजे की है। घटना में मृत बुजुर्ग बोनस की राशि निकालने अपनी मोटर सायकल से बैंक जा रहा था की तभी तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रक की चपेट में आ गया।
घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने मृतक को 50 लाख के मुआवजे की मांग को लेकर रोड पर चक्काजाम कर दिया था। स्थानीय गिधपुरी थाना पुलिस मौके पर समझाइश देते हुए चक्का जाम हटाने का प्रयास कर रही थी। मामला शाम 6 बजे ओर उग्र हो गया जब गुस्साए अज्ञात लोगो ने ट्रक का हवा खोल डीजल टैंक में छेद कर दिया ओर ट्रक में आग लगा दी।
वही साथ खड़े 4ओर ट्रक की हवा खोलकर उसके भी डीजल टैंक को फोड़ दिया। स्थिति बिगड़ती देख जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे ओर ग्रामीणों को समझाइश देते रहे। ट्रक कवर्धा की बताई जा रही है जो आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम गुल्लू पटेवा से रेत भर कर कर कवर्धा जा रही थी।

मामले में जानकारी देते हुए थाना गिधपुरी पुलिस ने बताया कि रेत से भरी हाईवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी जिसके बाद से भड़के ग्रामीणों ने मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे अरसे से रेत खदान बंद होने के बावजूद अवैध रेत से भरी गाड़ियों के गुजरने से कई बड़े-बड़े हादसे हो रहे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। गिधपुरी थाना पुलिस और पलारी थाना पुलिस और खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगो को समझाइश दी जा रही है। ओर चक्काजाम को हटवाया है।




