बलौदाबाजार – पुलिस अधीक्षक ने ग्राम सुढेली में लगाया जन चौपाल, सुनी लोगों की समस्याएं और दिया यह संदेश
जन चौपाल में नशे के खिलाफ जन जागरूकता हेतु ग्रामीणों एवं विशेषकर महिलाओं में दिखा खास उत्साह

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा दिए गए निर्देशोंनुसार थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुढेली में जन चौपाल लगाया गया, जिसमें लोगों से नशे विशेषकर महुआ शराब के दुष्प्रभाव एवं इससे दूर रहने की अपील की गई।
ग्राम सुढेली मे पूर्व से ही लगातार आ रही अवैध महुआ शराब बनाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ग्राम सुढेली में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को शराब के व्यापार एवं नशे से दूर रहने की हिदायत दी गई। साथ ही बच्चों के भविष्य को देखते हुए गांव में पूर्ण नशाबंदी करने हेतु आमजनों व महिलाओं को प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम में अवैध शराब निर्माण करने वालों एवं गांव का माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।




