छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार पुलिस द्वारा 04 महीने में 92 अपहृत बालिकाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपूर्द


बलौदाबाजार। पिछले 04 माह में जिले के विभिन्न थानों में बालिकाओं के गुमने की रिपोर्ट। सभी मामलों में धारा 363 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर प्रारंभ किया गया था खोजबीन अभियान

जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपहरण के प्रकरणो में अपहृत बालिकाओं की सकुशल बरामदगी हेतु आई.के.एलेसेला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी सायबर सेल निवेदिता पाल के कुशल नेतृत्व में जिले में टीम गठित कर एवं विशेष अभियान चलाकर 04 महीने में कुल 92 अपहृत बालिकाओं को देश के अलग-अलग जगहोे जैसे जम्मू-कश्मीर, नागपुर, पुणे, अहमदाबाद आदि जगहों से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपूर्द किया गया और आरोपियों को जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button