छत्तीसगढ़
बलौदाबाजार – जिले में खप रही दीगर राज्यो की शराब, 192 पौवा अवैध शराब आरोपी गिरफ्तार, अवैध बिक्री पर लगाम नही

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – लाकडाउन के दौरान जिले में बड़े पैमाने पर अवैध शराब खपाई जा रही है। इस बात की पुष्टि पुलिस की कार्रवाई से भी हुई है। अब तक पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के आधा दर्जन से अधिक मामले पकड़े हैं। इस बार तो भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने मध्यप्रदेश की दारू का जखीरा पकड़ा है।
आरोपी के कब्जे से 4 पेटी कुल 192 पौवा मध्यप्रदेश निर्मित गोवा शराब कीमती 23040 रूपये 02 नग मोबाइल एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कुल कीमती 50280 रु जप्त ।
आरोपियों के नाम-
01.युगल किशोर उर्फ़ मुक्कू साहू पिता बीकेचंद साहू ग्राम खोखली
- संतोष पाडे निवासी कूकराचुन्दा



