छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार – हत्या के प्रयास कर बलवा करने वाले पांच आरोपियो को किया गया गिरफ्तार


कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – दिनांक 16.10.2021 को प्रार्थी राजदेव टंडन रिपोर्ट दर्ज कराया कि मोबाइल चोरी के नाम पर आरोपी मंगलू रात्रे, धनसाय रात्रे, मानसिंह रात्रे, ध्वजा रात्रे, राजेश रात्रे, रामसिंग रात्रे सभी मिलकर जान से मारने की नियत से लोहे की रॉड पाइप ,लाठी, डंडा से इसके पिता जी देव सिंह रात्रे को मारपीट किए हैं। जिससे देवसिंग रात्रे के सर व शरीर मे कई जगह पर गंभीर चोट आई।

मामले की रिपोर्ट पर चौकी करहीबाजार में अपराध क्रमांक 674/ 21 धारा 307, 341, 323, 294 506, 147, 148, 149, 34 भा द वि कायम कर विवेचना में लिया गया | आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से एक साथ रेड कर पकड़ा गया । आरोपीयो से घटना में प्रयुक्त लोहे के पाइप, लाठी ,डंडा को जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया | फरार आरोपी धनसाय रात्रे की गिरफ्तारी के लिए अलग से टीम बनाया गया ।

नाम गिरफ्तार आरोपी:-
(1) मंगलू रात्रे पिता केजहा रात्रे, उम्र 60 वर्ष
(2) रामसिंह रात्रे पिता केजहा रात्रे, उम्र 42 वर्ष
(3) ध्वजा और ध्वजा रात्रे पिता मंगलू रात्रे, उम्र 27 साल
(4) मानसिंह रात्रे पिता मंगलू रात्रे , उम्र 20 वर्ष
(5) राजेश रात्रे पिता मंगलू रात्रे, उम्र 29 वर्ष सभी ग्राम लच्छनपुर

Related Articles

Back to top button