छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार- सायबर सेल की लगातार कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप, कार्यवाही में भारी मात्रा में शराब बरामद – cgtop36.com


कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय करने वालो के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक बलोदा बाजार श्री दीपक कुमार झा के निर्देश के बाद सायबर सेल व स्थानीय थाना की पुलिस स्टाफ के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए पिछले हफ्ते भर से जुआ सट्टा एवम अवैध शराब बेचने वालों के ऊपर लगातार कार्यवाही कर रही है।

इसी तारतम्य में साइबर सेल प्रभारी उपनिरी उमेश वर्मा, प्रआर. ओंकार राजपूत, मुकेश दीवान आरक्षक मुकेश तिवारी, सूरज राजपूत एवं थाना राजादेवरी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा राजादेवरी क्षेत्र से 02 शराब कोचियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बीयर, अंग्रेजी गोवा एवं कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया है। राजादेवरी वनांचल क्षेत्र में काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बिक्री करने की सूचना प्राप्त हो रही थी।

उक्त सूचना की तस्दीक कर एवं अवैध रूप से शराब बिक्री करने के इस कार्य में लगे हुये आरोपियों को चिन्हित करते हुये ग्राम चांदन में पुलिस टीम द्वारा दबिश दिया गया। जिनसे भारी मात्रा में अलग अलग किस्म की शराब व बियर लगभग मूल्य 70000.00 रुपए का जप्त किया गया।

वही पुलिस की अचानक हुई कार्यवाही से आरोपियों में हड़कंप मच गया। पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम चांदन मे दो अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई मे दोनों आरोपियों से कुल 70 नग हार्वर्ड बीयर, 372 नग अंग्रेजी गोवा शराब एवं 95 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया। आरोपियों से कुल ₹67,660 का अंग्रेजी/महुआ शराब जप्त किया गया

  1. चिंताराम पटेल पिता तेरस राम उम्र 40 साल ग्राम चांदन से 45 लीटर महुआ शराब, 58 नग हार्वर्ड बियर, 302 नग अंग्रेजी गोवा शराब, कुल कीमती ₹52,920 का शराब जप्त
  2. लाभो साहू पिता शंकरलाल उम्र 40 साल ग्राम चांदन से 40 लीटर महुआ शराब, 12 नग हार्वर्ड बीयर, 70 नग अंग्रेजी गोवा शराब कुल कीमती ₹14,740 का शराब जप्त



Related Articles

Back to top button