छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में कोरोना विष्फोट, कोरोना ने बनाया नया रिकार्ड, एक ही दिन में 209 मरीज़

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – कोरोना ने जिले में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। एक ही दिन में 209 मरीज़ मिलने का नया रिकॉर्ड बना है। पिछले साल भर में एक दिन में इतने संख्या में मरीज़ नहीं मिले थे। सबसे ज्यादा 84 मरीज़ बलौदाबाजार विकासखण्ड से है। शहर और ग्रामीण दोनों मिलाकर एक ही दिन में 84 लोगों को कोरोना ने शिकार बनाया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि बलौदाबाजार के बाद दूसरा सबसे ज्यादा 62 मरीज़ सिमगा विकासखण्ड, 38 भाटापारा विकासखण्ड, 17 बिलाईगढ़ विकासखण्ड, 6 मरीज़ कसडोल और 2 मरीज़ पलारी से मिले हैं। डॉ सोनवानी ने बताया कि आज 3180 लोगों की कोरोना जांच की गई। लक्ष्य से 171 प्रतिशत अधिक जांच की गई है। टीकाकरण कार्य मे भी तेजी आई है। लगभग 11 हज़ार लोगों को आज टीका लगाया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 11207 तक पहुंच गई है। फिलहाल 1048 लोग सक्रिय मरीज़ हैं। जिनका कोविड केयर अस्पताल और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button