बलौदाबाजार-मवेशी तस्करी करते 5 गिरफ्तार, कंटेनर में मवेशी भरकर ले जा रहे थे कत्लखाने, 62 नग मवेशी बरामद – cgtop36.com

कुश अग्रवाल बलोदा बाजार ‘ लवन क्षेत्र में अवैध रूप से पशुओं के तस्करी के संबंध में मिल रहे शिकायत के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा के आदेश पर, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बलौदाबाजार श्री सुभाष दास के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में चौकी लवन प्रभारी उपनिरी हितेश जंघेल एवं सायबर सेल प्रभारी उपनिरी उमेश वर्मा के नेतृत्व में लवन क्षेत्र के ग्राम परसाडीह खार खेत के पास से एक कंटेनर वाहन क्र. HR55 P 6645 में अवैध रूप से पशुओं का तस्करी कर क़त्ल खाने के लिए भरकर ले जाते हुए कुल 62 नग मवेशियों को बरामद किया गया।
मामले मे 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल में निरुद्ध किया गया है। सांथ ही पशुओं को गौशाला में सुरक्षित रखवाया गया है । प्रकरण में एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है मामले में विवेचना जारी है। उपरोक्त कार्यवाही में सउनि कमल किशोर देवांगन, आरक्षक राजेंद्र साहू, गोवर्धन राय तथा साइबर सेल टीम प्रधान आरक्षक ओमकार राजपूत, आरक्षक मुकेश तिवारी, सूरज राजपूत, मोहन मेश्राम का विशेष योगदान रहा ।
अपराध क्र. 241/22 धारा 4,6,10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम धारा 11-1घ ट
नाम आरोपीगण-
- तरसेम लाल भगत उर्फ राजू पिता जनक राज उम्र 38 वर्ष ग्राम कोरे पुनु जिला कठुआ जम्मू कश्मीर
- राजकुमार घृतलहरे पिता बाजीराम उम्र 32 वर्ष ग्राम परसाडीह चौकी लवन
- जोगेश कुमार घृतलहरे उर्फ जोगी पिता उदयराम उम्र 19 वर्ष ग्राम परसाडीह
- प्रेमूलाल सायतोड़े पिता मनहरण उम्र 40 वर्ष ग्राम परसाडीह
- विवेक तिवारी पिता कौशल प्रसाद उम्र 42 वर्ष साकिन रायपुर
जप्ती-
- मवेशी 62 नग कीमती 5,00,000 रुपए
- कंटेनर वाहन क्र. HR55 P6645,
03.मोबाइल 03 नग - नगदी रकम 2500/-रुपए




