छत्तीसगढ़

बलोदाबाजार – 100 पेटी MP की साढ़े 6 लाख की मध्यप्रदेश निर्मित अवैध अंग्रेजी गोवा शराब पकड़ाई, थाना सरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – cgtop36.com


कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक झा द्वारा अवैध शराब, पर पूर्णता प्रतिबंध लगाने एवं शराब कोचियो के खिलाफ कडी से कडी कार्यवाही करने जिला के सभी थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिए। सरसींवा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 13-03-2022 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम अमलीभाठा तेन्दूदरहा के ओमप्रकाश साहू दिगर राज्य मध्यप्रदेश के अवैध अंग्रेजी गोवा व्हीस्की शराब को रखकर होली त्यौहार में अधिक मुनाफा कमाने अपने घर में भारी मात्रा में शराब छुपाकर बिक्री कर रहा है।

सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के ग्राम अमलीभाठा तेन्दूदरहा पहुचकर ओमप्रकाश साहू के घर से चारो तरफ से घेराबंदी कर एक व्यक्ति को शराब खरीदने भेजा गया जो ओमप्रकाश साहू के पास से एक पाव गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब खरीदकर लाया, जिसका लेबल नंबर चेक करने पर दिगर राज्य मध्यप्रदेश का शराब होना पाये जाने से घर में दबिश देकर ओमप्रकाश साहू से कडाई से पूछताछ करने पर कमरा में अवैध गोवा अंग्रेजी शराब रखना स्वीकार किया।

आरोपी ओमप्रकाश साहू के कमरा के ताला को तोडा गया तथा कमरा की तलाशी लेने पर अवैध शराब मध्यप्रदेश का 100 पेटी गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक पेटी में 50 पौवा भरा हुआ प्रत्येक पौवा में 180 एमएल अंग्रेजी शराब एवं एक पेटी में 45 पौवा शराब कुल 5,045 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब जुमला कीमती 6,55,850 रू मिला। जिसे विधिवत मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का क़ृत्य अपराध धारा 34(2),36 आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर दिनांक 13-03-2022 को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।

आरोपी – ओमप्रकाश साहू पिता छतराम साहू उम्र 24 साल साकिन अमलीभाठा थाना सरसीवा

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राजेश साहू, सउनि भगवती कुर्रे चौकी प्रभारी, प्रआर संतोष भारद्वाज, महेन्द्र लहरे, आरक्षक सुरेन्द्र पटेल, रविन्द्र अजगल्ले , अशोक साहू, मआर प्रीति खडिया व थाना सरसीवा पुलिस का विशेष योगदान रहा है ।



Related Articles

Back to top button