छत्तीसगढ़

बालोद – बंटी-बबली की जोड़ी गिरफ्तार, नौकरी लगाने के नाम पर ढाई लाख रुपए की ठगी – cgtop36.com


बालोद जिले में कृषि विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ढाई लाख रुपए की ठगी की गई है। इस मामले में पुलिस ने ठगी करने वाले बंटी-बबली की जोड़ी को धर दबोचा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नारद प्रसाद नागवंशी और यशोदा साहू ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी नारद प्रसाद नागवंशी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का पूर्व में जवान था। वही महिला आरोपी यशोदा साहू रायपुर मेकाहारा अस्पताल में चपरासी पद पर कार्यरत है।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पहले भी ठगी के मामले में जेल जा चुके है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बालोद सिटी कोतवाली पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।



Related Articles

Back to top button