
कटघोरा वन मण्डल के केंदई में हाथी ने बाइक सवार को रौंद कर उतारा मौत के घाट..नेशनल हाइवे तक पहुंचा हांथीयों का दल
कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज अंतर्गत बीती रात ग्राम लमना चोरधोवा मोड़ के पास ग्राम गुरसियां झलियामुड़ा निवासी तिलसिंह पिता गंगाराम गोंड़ को हाथी ने कुचल कर मार डाला।रात में घर वापस लौटते वक्त उसके बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था जब वो मोटरसायकिल से पैदल जाते समय
हाथियों ने नेशनल हाईवे 130 मुख्य मार्ग पर बसे ग्राम चोरधोवा मोड़ पर उस पर हमला कर दिया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई
राहगीरों की सूचना पर डायल 112 की मदद से स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा ले जाया गया.




