छत्तीसगढ़

देवांग ट्रेडर्स में आगजानी की घटना, लाखों का सामान जलकर राख


चिरमिरी भरतपुर। जिले में आग जानी की घटना। खड़गवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवांग ट्रेडर्स में शनिवार सुबह आग लग गई। आग की वजह से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार देवांग ट्रेडर्स जनपद पंचायत खड़गवां के बाजार पारा में है। जिसमें सुबह 5 बजे कुछ लोगों ने धुंआ उठते देखा। इस दुकान में हार्डवेयर के अलावा किराना और कोल्डड्रिंक भी स्टोर करके रखा हुआ था।

read also – कर्मचारियों- अधिकारियों के आंदोलन को लेकर सरकार ने अपनाया सख्त रुख, सर्विस ब्रेक के आदेश से कर्मचारी संगठन नाखुश

जब तक लोग कुछ समझ पाते दुकान के अंदर से आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते पूरे दुकान में आग फैल गई। जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए नगर निगम की टीम पांच गाड़ियों को लेकर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाने की जद्दोजहद शुरु हुई. लेकिन सारी गाड़ियों का पानी खत्म होने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका.इसके बाद दूसरे खेप में पानी लेकर आए वाहनों ने आग पर काबू पाया.यह दुकान पूर्व विधायक दीपक पटेल के परिजनों की बताई जा रही है।



Related Articles

Back to top button